घाटोल: राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आव्हान पर घाटोल में विद्युत निगम के कर्मियों ने निजीकरण विरोध में भेजा ज्ञापन
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आव्हान पर विद्युत निगमों में किये जा रहे निजीकरण के विरोध एवं संगठन के माँगपत्र के संबंध में बुधवार को घाटोल मे विधुत विभाग के कार्मिको ने आरती डोगरा शासन सचिव महोदया, ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर के नाम ज्ञापन भेजा गया। शाम 4 बजे ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ ने निजीकरण रोकने की मांग की हे।