देहरादून: बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कौठारी ने कहा- स्व. बाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कौठारी ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. उन्होने बताया कि प्रत्येक बूथ पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।