देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चमन विहार से गिरफ्तार नशा तस्कर को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किये गये अभियुक्त सुन्दर लाल पुत्र स्व रणजीत सिह, निवासी, राजीव नगर चमनपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून उम्र-36 वर्ष है को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपी को चमन विहार के खाली मैदान फल मंडी के पीछे से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 09.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।