देहरादून: सीएम धामी ने शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर महानुभावों को किया आमंत्रित
शीतकालीन चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अलग-अलग जगह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा की अन्य लोगों को और महानुभावों को भी आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है और साथ ही साथ यात्रा के प्रचार प्रसार को भी गति दी जा रही है।