देहरादून: विधायक खजान दास ने प्रेस क्लब में नव निर्मित पार्किंग का किया लोकार्पण, मिलेगी पार्किंग की सुविधा
बीजेपी विधायक खजान दास ने प्रेस क्लब देहरादून में नवनिर्मित पार्किंग का लोकार्पण किया है। विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ ही पार्किंग का लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खजान दास ने कहा कि धामी सरकार जिस योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्णण भी करती है।