सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना पुलिस ने मनियारचक गांव की अपहृत महिला को मुंगेर से किया बरामद
पीरी बाजार थाना के पुलिस ने मनीयारचक गांव के रहने वाले अपहृता को मुंगेर से दस्तयाव किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 1 बजे पीरी बाजार थाना से बयान दर्ज करने के लिए लखीसराय कोर्ट ले जाया गया.पुलिस के मुताबिक मामले में पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया था. अपहृता 16 अप्रैल 2026 से गायब थी. पिता द्वारा अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी.