भीलवाड़ा: बारिश से पूर्व सभी विकास एवं सफाई कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया विधायक अशोक कोठारी ने
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने सोमवार को जल संसाधन विभाग,नगर निगम, नगर विकास न्यास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।