सुसनेर: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस प्रशासन ने थाने से निकाली साइकिल यात्रा
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जंयती के उपलक्ष्य में आज शनिवार की सुबह 8 बजे स्थानीय पुलिस ने सोयत रोड़ स्थित थाने से फिटनेस और पर्यावरण का संदेश देने साइकिल यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व SDOP देवनारायण यादव व टीआई अक्षय सिंह बेस ने किया। नेशनल हाइवे से होते हुए मैना रोड़, नरबदिया नाला, मालीपुरा, पांच पुलिया, सांई तिराहा, डाक बंगला रोड़ व रेस्टहाउस पर समापन हुआ।