जमुई: होमगार्ड जवानों ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय के पास थाली पीटकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे होमगार्ड जवानों ने समाहरणालय के समक्ष थाली पीटकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के उदासीन रवैया के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया है। साथ ही सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है