पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया, भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Sep 27, 2026
पूर्णिया पुलिस को अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जलालगढ़ थाना अन्तर्गत गुप्त सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है.