रीठी: रीठी पुलिस ने 72 घंटे इंतजार के बाद अज्ञात युवक का कराया अंतिम संस्कार, सामने आया मानवीय चेहरा
Rithi, Katni | Nov 5, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत पटोहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत अज्ञात युवक के शव का पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अंतिम संस्कार कराया। लगभग 30 वर्षीय युवक की मौत बीते रविवार रात हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और मृतक की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए।