करछना: कटका गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ऑटो सवार दो की हुई मौत, कई घायल
कटका गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ऑटो सवार शांति देवी पत्नी शिव सिंगार एवं कुश कुमार निवासी नैनी की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए है। सूचना पर एसीपी करछना, भीरपुर चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।