करछना: नैनी थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों ने दर्ज कराई 30 से अधिक शिकायते नहीं हुई 1 भी शिकायती पत्र का समाधान
नैनी थाना पर शनिवार को थाना प्रभारी यशपाल सिंह की अगुवाई में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत ज्यादा रही। लेकिन पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी न होने की वजह से एक भी पत्र का निस्तारण नहीं हुआ