करछना: ग्लास फैक्ट्री बाजार में मिठाई व्यापारी के आत्महत्या के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा
संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्लास फैक्ट्री बाजार में बीते तीन मार्च को मिठाई व्यापारी ने सूदखोरों से आहत होकर अपनी जान दे दी इस मामले पर परिजनों द्वारा घूरपुर थाने में सूदखोरों पर कार्यवाही करने की तहरीर दी गई है,मामले को संज्ञान में लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन सहित सरकार पर जमकर हमला बोला है।