करछना: मुरादपुर गांव स्थित ITI कॉलेज में BJP पिछड़ा मोर्चा सामाजिक सम्मेलन का हुआ आयोजन, कोरांव व करछना विधायक हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा यमुनापार का सामाजिक सम्मेलन मुरादपुर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में कोरांव विधायक राजमणि कोल व करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए पिछड़ों को एक अलग पहचान देश में दिलाई है, पिछली सरकारों ने सिर्फ पिछड़ों का शोषण किया था।