बीकानेर: पीटीआई भर्ती-2022 के पात्र अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगी वेतन नियमित और स्थायीकरण की राहत
जयपुर। पीटीआई सीधी भर्ती-2022 में चयनित हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर। जिनके दस्तावेजों की जांच पूरी होकर पात्रता सही पाई गई है, उनका वेतन नियमित करने और स्थायीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने लंबित मामलों की जांच तेज कर 20 जून तक रिपोर्ट मांग की है।