फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने सौतेले भाई और सगे बाप की हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बीते 1/07/ 2025 को जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई और सगे बाप को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी की पत्नी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, वहीं इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मकसूद पुत्र नन्हे को फरीदपुर रोडवेज से गिरफ्तार किया है। और जेल भेज दिया है क्षेत्राधिकार ने जानकारी दी।