जहानाबाद: कड़ी सुरक्षा के बीच जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा जारी, 10 केंद्रों पर 5,328 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
जहानाबाद में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 5,328 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा में प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जबकि 11 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, सीसीटीवी, मोबाइल जैमर और पर्याप्त पुलिस मौजूद रहा।