बिलासपुर: तहसील बिलासपुर में ई-पंजीकरण के विरोध में वकीलों ने निकाला जुलूस
रामपुर के बिलासपुर में ई-पंजीकरण के विरोध में वकीलों और स्टांप वेंडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। शनिवार को दोपहर दो बजे प्रदर्शनकारियों ने चेंबर बंद रख एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया और तहसील परिसर में जुलूस निकाला। लाउडस्पीकर और तख्तियों के जरिए नई व्यवस्था को आम जनता, लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की