फर्रुखाबाद: गांव भटपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कमालगंज के गांव भटपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान कमालगंज के गांव कोहनी नगला निवासी सोनू के रूप में हुई। सोनू पहले सीएचसी में गार्ड के पद पर कार्यरत था। डॉक्टर ने बताया कि युवक सोनू की हालत खतरे से बाहर है।