लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग और एनीमेशन संस्थान में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद जांच में कई गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार इमारत में न तो इमरजेंसी एग्जिट था और न ही वैकल्पिक निकास मार्ग, जिससे आग लगने के बाद अंदर फंसे छात्रों के लिए बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया।
जांच में यह भी सामने आया है कि जिस भवन को मूल रूप से रिहायशी उपयोग के लिए मंजूरी मिली थी, वहां कोचिंग सेंटर, एनीमेशन स्टूडियो और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। अब एसआईटी यह जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही ने इस हादसे को इतना भयावह बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई और कई छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों व बालकनियों की ओर भागे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का �
Palwal, Palwal | Jun 23, 2026