बड़गांव: भूपालपुरा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पर हमले के मामले में शामिल 1 आरोपी गिरफ्तार, जिला कोर्ट में पेशकर PC रिमांड लिया गया
भूपालपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में बीती 9 तारीख को हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने हिस्ट्रीशीटर भुपेन्द्र रावल पर हमला करने में शामिल आरोपी करण नाथ को हिम्मत नगर बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया, जो बम्बई की तरफ भागने की फिराक में था। आरोपी को जिला कोर्ट में पेशकर पांच दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया।