लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर मनिका सीएम एक्सीलेंस स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लातेहार। उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को मनिका स्थित सीएम एक्सीलेंस स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अंचलाधिकारी अमन कुमार तथा लिम्का गिनीज़ बुक में दर्ज पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप शामिल हुए।