भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, संयोजक नियुक्त
श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर हरनी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम भवन में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता केदार गगरानी ने की, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, महिला व युवा मंडल सहित विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।