➡️ विजयादशमी पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन
➡️ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा की परंपरा का हुआ निर्वहन
विजयादशमी के पावन पर्व पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा की आराधना के साथ परम्परागत तलवार से लेकर अत्याधुनिक एके-47 और अन्य अस्त्र-शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर परंपरागत शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना के प्रतीक शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। साथ ही मंत्री श्री राजपूत ने अपने वाहन का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने वाहनों का पूजन किया।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के साथ शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बल इन्हीं शस्त्रों के माध्यम से आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति स्थापित करने का दायित्व निभाते हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पराक्रम और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि विजयादशमी का पर्व शौर्य, साहस और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। शस्त्र पूजन की परंपरा हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत का अभिन्न अंग है। शस्त्र अनुशासन, मर्यादा और जनसुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक हैं। इस अवसर पर श्री श्याम तिवारी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, आईजी श्री इरशाद वली, डीआईजी श्री एस.एस. चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar