तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बलही में खाना बनाते समय गैस चूल्हे से घर में लगी आग, ₹1 लाख का सामान जलकर हुआ खाक
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बलही गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस चूल्हा से आग लगने से करीब एक लाख रुपए का सामान जल गया। जानकारी देते हुए पीड़ित दशई माझी ने बताया कि आग पहले रेगुलेटर में लगा। जिसके बाद वह फैलते गया व धीरे धीरे पूरे घर को चपेट में ले लिया। जिससे घर मे रखा कपड़ा,वर्तन,अनाज,रुपया व आभूषण जल गया। पीड़ित सीओ व थानाध्यक्ष को सनहा दर्ज कराया है।