कांके: समाहरणालय में सिटी एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध पर बैठक की
Kanke, Ranchi | Sep 19, 2026 समाहरणालय में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सिटी एसपी पारस राणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग के दौरान सिटी एसपी पारस राणा ने अपराध की सूचना पर तत्काल कार्रवाई, संज्ञेय मामलों में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया।