प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में रविवार सुबह 11 बजे रिजर्व पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण किया गया। एसपी ने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाकर इसे जन-आंदोलन बनाना है।