डग: भवानीमंडी में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस और सीआरपीएफ की बटालियन ने निकाला फ्लैग मार्च
Dug, Jhalawar | Mar 18, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को भवानीमंडी पुलिस और सीआरपीएफ की बटालियन ने फ्लैग मार्च निकाला।सीआई रमेश मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी और सीआरपीएफ बटालियन की कंपनी ने शहर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शिवालय मेला मैदान पर समाप्त हुआ। लोगों को भयमुक्त मतदान का संदेश दिया गया। यह फ्लैगमार्च एक शक्ति प्रदर्शन है।