बरूराज मोतीपुर: कथैया थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान 93 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ़्तार
कथैया थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान 93 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी ठिकहा निवासी किशोरी चौधरी उर्फ बिस्कुट चौधरी को 49 वी बार गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि उक्त कारोबारी विगत कई दसको से शराब के कारोबार से अकूत सम्पति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक महीना पूर्व भी विदेशी शराब के साथ गिरफ़्तार किया है।