बरूराज मोतीपुर: रतनपुरा के समीप NH 28 पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार हुआ जख्मी।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के समीप NH28 पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी हो गया है।मौके पर थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए मोतीपुर CHC में भर्ती किया है।जहां जख्मी का इलाज किया जा रहा है।वहीं जख्मी की पहचान समस्तीपुर निवासी सुजीत कुमार गिरी के रूप में हुई है।जो एक शादी समारोह में चकिया थाना क्षेत्र के वृता बाजार जा रहा था