बरूराज मोतीपुर: महना गाँव स्थित नवनिर्मित में स्थापित हनुमानजी के प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन ।
मोतीपुर के महना गाँव स्थित नवनिर्मित में स्थापित हनुमानजी के प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ की बावत बुधवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 501 कन्याएं और श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लिए कुटेश्वर स्थान पहुँची जहाँ आचार्य मनोज पांडे,केदारनाथ ओझा,मंगलेश्वर दुबे,और अनंदकिशोर पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलबोझि कराई।