बरूराज मोतीपुर: हरनाही गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर पड़ोसियों द्वारा पति-पत्नी को मारपीट कर किया गया जख्मी
बरुराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर रंजीत कुमार तथा उनकी पत्नी संगीता देवी को पड़ोस में ही रहने वाले आधे दर्जन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है।परिजनों ने इलाज के लिए मोतीपुर CHC में भर्ती किया है।वहीं जख्मी का इलाज किया जा रहा है।पीड़िता ने कार्रवाई करने को लेकर पड़ोस में रहने वाले आधे दर्जन लोगो के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।