गोंडा: आपसी विवाद के मामले में धानेपुर पुलिस टीम ने चोड़ही गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा चालान
Gonda, Gonda | Aug 22, 2024 धानेपुर पुलिस टीम ने आपसी विवाद करने के मामले में चोड़ही गांव के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के चोड़ही गांव के रहने वाले राम विलास मौर्य व विकास गौतम के बीच आपस में विवाद हुआ था। शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों के एक एक लोगों को गिरफ्तार करके उनका चालान भेजा गया है,और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।