गाजीपुर: करहिया के अंधे मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पत्नी-बेटे के साथ जा रहे राजुलाल घायल
गाजीपुर के सेवराई क्षेत्र में करहिया स्थित बीजूलिया बाबा के पास अंधे मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में करहिया गांव निवासी 30 वर्षीय राजुलाल श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजुलाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ भदौरा से बाजार करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे और उसकी रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
#Ghazipur #GhazipurNews #Sevarai #Karahiya #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #सड़क_हादसा #गाजीपुर_न्यूज #सेवराई #करहिया #राजुलाल_श्रीवास्तव #हमहैंभारतकीआवाज