होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों को लेकर आज मुनादी करवाई है।पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद और कालीधाम कालोनी में मुनादी कराई है।इन्ही इलाको में फरार आरोपियों के घर हैं।मुनादी के 30 दिन बाद पुलिस कुर्की की कार्यवाही करेगी।पुलिस दोनो आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करेगी।पुलिस ने फरार आरोपी शंकर पांडेय और आलोक दुबे के खिलाफ बीएनएस 84 की कार्यवाही करते हुए मुनादी करवाई है।पुलिस ने दोनो फरार आरोपियों पर 1-1 लाख का ईनाम घोषित कर रखा है।होटल कारोबारी विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी