दरभंगा: दरभंगा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्बन के नेतृत्व में विरोध मार्च, समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन
दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, बलभद्रपुर चौक से मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में सैंकड़ों हज़ारों की संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। यह जानकारी सोमवार को दिन के 1 बजे दी गई।