#दुधाखेड़ी। मां दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति अब श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मंदिर के मुख्य भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक भवन पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। दूर-दूर से मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भव्य मंदिर के पूर्ण होने का इंतजार कर रहे हैं। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मां दुधाखेड़ी का भव्य दरबार कब पूरी तरह बनकर तैयार होगा। श्रद्धालुओं की उम्मीद है कि संबंधित जिम्मेदार एजेंसियां निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करवाएंगी, ताकि मंदिर अपने भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।