#मंदसौर। शहर के खानपुरा क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गैस एजेंसी के एक कर्मचारी पर कथित तौर पर बिना किसी जांच के लोगों से शुल्क लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो में स्थानीय नागरिक कर्मचारी से शुल्क वसूले जाने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुल्क लेने के बाद संबंधित लोगों को रसीद भी दी गई। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करते हुए वीडियो बनाए जाने के बाद कर्मचारी द्वारा लिया गया शुल्क वापस किए जाने की बात भी सामने आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और लोग मामले की वास्तविकता स्पष्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, यशस्वी दुनिया वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। संबंधित गैस एजेंसी या कर्मचारी का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।