सरदारशहर: 5-डे बैंकिंग और PLI की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित
5-डे बैंकिंग व्यवस्था और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक प्रिंटिंग तथा कैश जमा-निकासी जैसे काम प्रभावित हुए।