चीनोर: शीतला माता मंदिर दुर्घटना में घायल मोतीलाल प्रजापति का दुखद निधन, मोतों का आंकड़ा पहुंचा 17
शीतला माता मंदिर दुर्घटना में चोट लगने से घायल श्री मोतीलाल प्रजापति 78 वर्ष निवासी सातऊ गिर्द का निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। मोतीलाल प्रजापति के परिजन उन्हें निजी लिंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। भरती दिनांक से लगातार सीएमएचओ निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी कर रहे हैं।