रजौली: गुरुजी ऑन लाइन, स्कूल ऑफ लाइन! एक शिक्षक, करीब 300 बच्चे और सिस्टम का अद्भुत चमत्कार
Rajauli, Nawada | May 23, 2026 रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती सवैया टांडा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराटांड़ एक बार फिर चर्चा में है। यहां शिक्षा व्यवस्था ऐसी है कि सरकारी कागजों में पांच शिक्षक और एक शिक्षिका पदस्थापित हैं, लेकिन जमीन पर पूरा विद्यालय सिर्फ एक शिक्षक फरहान सर के भरोसे चल रहा है।