सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया सील
डा0 मधुर कुमार, डा0 एम0आई0 आलम के द्वारा श्री कृष्णा हाॅस्पिटल, सिकन्दराराऊ का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया उक्त प्रतिष्ठान वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां पंजीकृत नहीं है एवं वहां पर चिकित्सकीय कार्य सम्पादन किया जा रहा है, जिससे जनमानस को खतरा है। उक्त के दृष्टिग्त श्री कृष्णा हाॅस्पिटल, सिकन्दराराऊ के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गई है।