बहराइच: बहराइच से मोतीपुर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, इलाज जारी
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड बाइक सवार जवान उस वक्त एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। जब वह बहराइच से वापस मोतीपुर थाना जा रहा था। इसी दौरान मोतीपुर क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। जहा उसका इलाज जारी है।