बहराइच: बहराइच जिले में रोजगार मेले की तिथि में हुआ परिवर्तन, 10 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन- जिला सेवायोजन अधिकारी
बहराइच में जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आज शनिवार 6 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेले की तिथि में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब आज 6 जुलाई के स्थान पर 10 जुलाई 2024 को मल्हीपुर रोड स्थित बिटाना हास्पिटल के निकट कौशल विकास केन्द्र पर एक दिवसीय रोज़गार मेला आयोजित होगा।