बहराइच: पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में 43 यातायात कर्मियों को वर्षा ऋतु के दृष्टिगत दिए गए सामग्री और उपकरण
जनपद बहराइच में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात उपकरण व सामग्री का वितरण किया गया। यातायात कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानंद कुशवाहा द्वारा जनपद में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे 43 यातायात कर्मियों को दिए गए सामग्री व उपकरण।