बहराइच: पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का हुआ आयोजन,साइबर अपराध रोकने के लिए प्रशिक्षित किए गए पुलिसकर्मी
पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह मे जनपद में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए दो दिवसीय साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार से किया गया है। शनिवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्रथम दिन 150 पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध रोकने के संबंध में विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई है। बताया कि एक्सपर्ट द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा।