बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से चोरी करने के मामले से संबंधित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बहराइच कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को चोरी से संबंधित मामले के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि गोंडा रोड से अभियुक्त रवि कश्यप उर्फ नौरंगी व विशाल तथा तिलकपुर पुलिया के पास से अभियुक्त अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 35000 रुपए बरामद किए गए हैं।