“Gen Z एवं युवा वर्ग की सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष पहल — मिशन शक्ति केन्द्रों के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी जा रही जानकारी”
“उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज की सुरक्षा के लिए प्रदान किए जा रहे सुरक्षा कवच में Gen Z एवं युवा वर्ग भी शामिल है। शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में चित्रकूट पुलिस द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा निरंतर स्कूल, कॉलेज एवं गांवों में पहुंचकर बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा, महिला संबंधी कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क कर सकें।”
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का वीडियो बयान