सदर: पूरामुफ्ती के मंदरी गांव में खूनी खेल: आधी रात को सिलबट्टे से पत्नी का चेहरा कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Sadar, Allahabad | Nov 7, 2026
प्रयागराज में महिला की गुरुवार रात हत्या कर दी गई। पति ने ढाई बजे सिलबट्टे से महिला के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया। उसके दोनों आंखों और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिस पुछताछ में आरोपी पति ने बताया- मेरी पत्नी का भतीजे से अवैध संबध था